23 JAN 2016
1) वाराणसी (Varanasi) से नई दिल्ली (New Delhi) के बीच शुरू की
गई उस नई अत्याधुनिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी का क्या नाम है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी 2016 को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में किया? – महामना
एक्सप्रेस (Mahamana Express)
विस्तार: अत्याधुनिक कोचों से लैस इस नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी का नाम बनारस
हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU_ के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय के नाम पर महामना
एक्सप्रेस रखा (Mahamana Express) गया है। यह लखनऊ के रास्ते हफ्ते में 3 बार
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच में चलाई जा रही है।